
दिल्ली में एक आधिकारिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संबोधन के दौरान कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर बाधा पहुंचाई। हालात शांत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और हषवर्द्धन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
2016 तक कफ की समस्या से जूझ रहे केजरीवाल का मजाक बनाने वाले इस वाकये ने विज्ञान भवन में चल रहे कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को पसोपेश में डाल दिया। उन्होंने दर्शकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
कार्यक्रम का आयोजन स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय परियोजना और दिल्ली जल बोर्ड की ओर से यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के उद्घाटन पर किया गया था। कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी और पर्यावरण मंत्री हर्षवर्द्धन भी शामिल हुए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य के जल संसाधन मंत्री सत्यपाल सिंह और दिल्ली से भाजपा सांसद तथा कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित थे।
केजरीवाल के भाषण शुरू करते ही कुछ लोगों ने खांसने की आवाज निकाल कर उनका मजाक बनाया। जब लोगों की आवाज ज्यादा तेज हो गई तो गडकरी और हर्षवर्द्धन ने हस्तक्षेप किया और लोगों से शांत रहने को कहा। गडकरी ने कहा, 'शांत हो जाएं, यह सरकारी कार्यक्रम है।' (इनपुट एजेंसी से भी)
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।