क्या पीएम मोदी के डर से दिल्ली की महिलाओं को लुभा रहे हैं केजरीवाल

Published : Jun 03, 2019, 02:40 PM ISTUpdated : Jun 03, 2019, 02:58 PM IST
क्या पीएम मोदी के डर से दिल्ली की महिलाओं को लुभा रहे हैं केजरीवाल

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के हित में कुछ बड़ी रियायतों की घोषणा की है। लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है। आपको बताते हैं

नई दिल्ली:  आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि दिल्ली में सभी डीटीसी बसों, क्लस्टर बसों और मेट्रों में महिलाएं फ्री यात्रा कर पाएंगी। 

केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेन्स करके जानकारी दी कि ‘मार्च 2017 में 28 लाख यात्री मेट्रो से ट्रेवल करते थे। मेट्रो का किराया बढ़ने के बाद 25 लाख यात्री ट्रेवल करते हैं। 25 लाख में 8 लाख यानी 30% महिलाएं हैं। देश मे कामकाजी महिलाओं की संख्या 27% और दिल्ली में 11% है। इस कदम के बाद उम्मीद है कि महिलाएं काम करने के लिए जागरूक होंगी।’

केजरीवाल के मुताबिक यह नियम दो से तीन महीनों में लागू हो जाएगा। इसके लिए अगले एक हफ्ते में बस और मेट्रो के लिए डिटेल प्लान लाने के लिए कहा गया है। 

इसके अलावा केजरीवाल ने महिला सुरक्षा के लिहाज से भी एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि ‘दिल्ली में डेढ़ लाख सीसीटीवी लगने का टेंडर दिया था, जिसमें 70 हजार सीसीटीवी का सर्वे हो चुका है। 8 जून से कैमरे लगने का काम शुरू हो जाएगा। यह काम दिसंबर तक हो जाने की उम्मीद है’।

अब सवाल यह उठता है कि केजरीवाल को अचानक महिलाओ की चिंता क्यों सताने लगी। इस प्रश्न का जवाब इस आंकड़े में छिपा हुआ है। 

दरअसल इस बार के लोकसभा चुनाव में देखा गया कि बीजेपी को महिलाओं का भारी समर्थन प्राप्त हुआ है। बीजेपी को महिलाओं के 36 फीसदी वोट मिले हैं। महिलाओं में बीजेपी का क्रेज इतना ज्यादा है कि गुजरात, कर्नाटक, असम, ओडिशा, बिहार और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पुरुषों से ज्यादा महिलाओं का समर्थन प्राप्त हुआ। 

इस तरह देखा जाए तो यह बात स्पष्ट हो जाती है कि 2019 में बीजेपी की जीत की पटकथा महिलाओं ने ही लिखी थी। इन्हीं आकड़ों ने केजरीवाल को ललचाया है। 

दरअसल दिल्ली में एक साल के अंदर ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यहां सत्तासीन आम आदमी पार्टी अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। 

आज अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाया गया महिलाओं के हित का यह कदम इसी चुनावी तैयारी की सबसे अहम कड़ी है। 

केजरीवाल भले ही बीजेपी के विरोध का दिखावा करते हों, लेकिन वह जानते हैं कि केन्द्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY), वन स्‍टॉप सेंटर, महिला ई-हाट, महिला शक्ति केंद्र योजना, वर्किंग वुमन हॉस्‍टल योजना, स्‍वाधार गृह, नारी शक्ति पुरस्‍कार, तीन तलाक कानून जैसे कदम महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुए। जिसने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की जीत की पटकथा तैयार की। 

यही वजह है कि केजरीवाल ने महिलाओं को लुभाने की कोशिश शुरु कर दी है। जिसके लिए उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान