
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया है। अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जो सीएम रहते हुए गिरफ्तार हुए हैं। ऐसे में यदि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है, तो यह सीधे तौर पर अदालत पर निर्भर होगा कि वह उन्हें मुख्यमंत्री पद के दायित्व का निर्वहन करने देती है या नहीं। राज्यसभा के पूर्व महासचिव योगेंद्र नारायण का कहना है कि इसे लेकर संवैधानिक नियम-कायदे जैसी कोई बात नहीं है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं सामने आया है, जिसमें किसी प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री ने जेल में रहते हुए सरकार चलाई हो।
इन मुख्यमंत्रियों की हुई थी गिरफ्तारी
गौरतलब है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, तमिलनाडु की पूर्व CM दिवंगत जे जयललिता, कर्नाटक के CM बीएस येदियुरप्पा और झारखंड के CM हेमंत सोरेन की अलग-अलग प्रकरणों में गिरफ्तारी हुई थी। इन लोगों ने गिरफ्तारी से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इनके प्रकरण भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एकदम अलग थे और इन्होंने जेल में रहकर सरकार चलाने की कोई कोशिश नहीं की।
अब तक किस - किस की हो चुकी है अरेस्टिंग
बिहार में चारा घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में लालू प्रसाद यादव का नाम सामने आया था। जिसके बाद उन्होंने पद से इस्तीफा देकर अपनी पत्नी राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बना दिया था। उसके बाद लालू की अरेस्टिंग हुई थी। तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ठहराया गया था। उन्होंने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और फिर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। हालांकि, मामले की जांच जब तक चली थी वह मुख्यमंत्री पद पर बनी रही थीं। ऐसा ही एक मामला साल 2011 में कर्नाटक से सामने आया, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अवैध खनन मामले को लेकर लोकायुक्त की रिपोर्ट सामने आने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था और कुछ वक्त बाद फिर उनकी गिरफ्तारी हुई थी।
ये भी पढ़ें...
Delhi News: क्या जेल से सरकार चला पाएंगे CM केजरीवाल? क्या कहता है संविधान...
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।