अदालत में अब केजरीवाल सरकार की पैरवी करेंगे 69 वकील

Published : Jun 12, 2019, 04:52 PM IST
अदालत में अब केजरीवाल सरकार की पैरवी करेंगे 69 वकील

सार

दिल्ली सरकार के विधि न्याय एवं विधायी मामलों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नीरज अग्रवाल, बिंदिया सावरा, प्रत्यक्ष गुप्ता, मृदुल जैन, अजय शर्मा, धीरज कुमार सिंह, रोहित बंसल, अपूर्व गुप्ता, मुकेश आनंद और फिरदौस कुतुब वाणी सहित 69 वकीलों को जिला अदालतों के लिए सरकार ने नियुक्त किया है। 

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में सत्तासीन केजरीवाल सरकार ने निचली अदालतों के लिए 69 नए वकीलों की नियुक्ति की है। दिल्ली के कानून मंत्री कैलाश गहलोत ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी मिलने के बाद विधि न्याय एवं विधायी मामलों के विभाग ने वकीलों की सूची एक अधिसूचना के जरिए जारी कर दी है। 

विधि न्याय एवं विधायी मामलों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नीरज अग्रवाल, बिंदिया सावरा, प्रत्यक्ष गुप्ता, मृदुल जैन, अजय शर्मा, धीरज कुमार सिंह, रोहित बंसल, अपूर्व गुप्ता, मुकेश आनंद और फिरदौस कुतुब वाणी सहित 69 वकीलों को जिला अदालतों के लिए सरकार ने नियुक्त किया है। 

अधिसूचना में कहा गया है कि ये नियुक्ति ऐसे नियमों और शर्तों के अधीन होंगी जो समय-समय पर बदली जा सकेगी। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि ये अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश आने तक लागू रहेगी। 

साल 2018 में उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली हाइकोर्ट में दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए नियुक्त 14 वकीलों के एक पैनल को अमान्य घोषित कर दिया था। दिल्ली में कुल सात जिला अदालत है। अब दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त सभी 69 वकील इन सातो न्यायालयों में अपना पक्ष रखेंगे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि