
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज मौसम विभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट में है। सोमवार को तापमान 48 डिग्री पार करने के बाद मौसम विभाग ने ने आज भी गर्मी के साथ ही लू चलने की चेतावनी दी है। लिहाजा गर्मी के इस प्रकोप से बचने के लिए जरूरी बचाव के साथ ही घर से निकलें। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से दिल्ली में लू के साथ ही धूलभरी आंधी चलेगी।
दिल्ली समेत एनसीआर में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी का आलम ये है कि सोमवार को ही तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंच गया था। गर्मी के साथ ही लू ने भी दिक्कत बढ़ा दी है। फिलहाल इस मौसम में बचाव जरूरी ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
मौसम के इस रूख के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम को ऑरेंज अलर्ट में रखा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कल से मौसम में बदलाव आयेगा और ये येलो अलर्ट में चला जाएगा। हालांकि लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी।
विभाग का कहना है कि फिलहाल अरब सागर में चक्रवाती तूफान देखा जा रहा है और हवाएं भी तेज चल रही हैं। हालांकि इसका असर बुधवार से देखा जाएगा और इसका असर दिल्ली में भी दिखाई देगा। क्योंकि गर्मी लू में बदल जाएगी। क्योंकि गर्मी के इस मौसम में गर्म हवाएं भी चलेंगी। विभाग का ये भी कहना है कि फिलहाल दिल्लीवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। बुधवार से तेज धूल भरी आंधी चल सकती है।
जानें क्या होता है ऑरेंज, येलो और ग्रीन अलर्ट
मौसम विज्ञान में जब तापमान 43-44 डिग्री के बीच रहता है तो इसे ऑरेंज अलर्ट कहते हैं। यानी इससे आगे या पीछे तापमान नहीं रहेगा। ऑरेंज अलर्ट में खतरा ज्यादा बढ़ जाता है और में सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत होती है। वहीं ग्रीन अलर्ट का अर्थ होता है कि मौसम से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। जबकि येलो अलर्ट में थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत होती है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।