
मोदी सरकार ने दो साल पहले नोटबंदी (Demonetisation) का फैसला लिया था ताकि देश में कालेधन का व्यापार खत्म हो जाए। इस अभियान से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ा था। जहां बहुत लोगों ने इस नोटबंदी का मोदी सरकार का समर्थन किया तो वहीं कई ने उल्लंघन भी किया था।
अपोजिट पार्टियों ने भी इस फैसले को जी जान से उल्लंघन किया था। लेकिन अब नोटबंदी के फैसले को आज दो साल हो गए हैं इस मौके पर कांग्रेस के मंत्रियों ने अपना तंज कस लिया है और साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर के नोटबंदी पर नारजगी जताई है।
ममता ने ट्वीट में लिखा है, 'नोटबंदी आपदा की आज दूसरी सालगिरह है। इसे लागू करने के वक्त मैंने इसके दुष्परिणाम बताए थे, अब प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, आम लोग और विशेषज्ञ भी मेरी कही बातों पर सहमति जता रहे हैं।' पश्चिम बंगाल की सीएम ने अपने इस ट्वीट के साथ #DarkDay लिखा है।
ममता यहीं नहीं रुकी उन्होंने एक दूसरा ट्वीट भी किया और उसमें लिखा, 'सरकार ने देश को धोखा देकर नोटबंदी घोटाला किया था। इसने अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों के जीवन को बर्बाद कर दिया था। जिन्होंने ऐसा किया था, जनता उन्हें दंडित करेगी।'
वहीं कांग्रेस के मुख्य विपक्षी दल ने नोटबंदी की सालगिरह पर देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि उन्होंने उनके अर्थव्यवस्था को बर्बाद और तहस-नहस किया है।
तो वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश में नोटबंदी कर के दे की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।