दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुजुर्ग डॉक्टर की हत्या, पुलिस को लूट का शक

dhananjay Rai |  
Published : Nov 12, 2018, 04:58 PM IST
दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुजुर्ग डॉक्टर की हत्या, पुलिस को लूट का शक

सार

हत्या उस समय हुई जब डॉक्टर मुकीम की बेटी पढ़ाने के लिए सुबह 7 बजे अपने स्कूल चली गई। करीब 10 बजे घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त है और पास में ही डॉक्टर मुकीम का शव पड़ा था।

नई दिल्ली—राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक 65 साल के एक बुजुर्ग डॉक्टर की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग डॉक्टर मुकीम का शव उनके ही घर में मिला। मुकीम के कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। हत्या के वक्त डॉक्टर मुकीम घर पर अकेले थे।

डॉक्टर मुकीम जहांगीर पुरी के एच ब्लॉक के मकान में अपनी बेटी के साथ रहते थे। हत्या उस समय हुई जब डॉक्टर मुकीम की बेटी पढ़ाने के लिए सुबह 7 बजे अपने स्कूल चली गई। करीब 10 बजे घर में काम करने वाली नौकरानी पहुंची तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त है और पास में ही डॉक्टर मुकीम का शव पड़ा था।

शव के पास एक बड़ा सा चाकू भी पड़ा था लेकिन हत्या चाकू से नहीं की गई थी। पुलिस को शक है कि गला दबाकर डॉक्टर मुकीम की हत्या की गई है, हालांकि उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
2 दिन पहले ही डॉक्टर मुकीम की बेटी की सगाई हुई थी और 9 दिसंबर को उसकी शादी होनी थी। पुलिस को शक है कि शादी के लिए घर में कुछ कैश और जेवरात होंगे उसी के लिए उनकी हत्या की गई होगी।

पुलिस का मानना है कि कातिल को पता होगा और उन्हीं को लूटने के मकसद से कातिल घर में आया होगा। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

पुलिस को शक है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। डॉक्टर मुकीम की हत्या के बाद इलाके के लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि पिछले 10 दिन के अंदर इलाके में 3 हत्याएं हो गई हैं।

कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज जहांगीरपुरी में नहीं है। काफी देर तक इलाके के लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और जाम लगाया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कातिल की तलाश कर रही है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान