यमुना एक्सप्रेसवे में खाई में गिरी डबल डेकर बस, 29 लोगों की मौके पर मौत

Published : Jul 08, 2019, 09:06 AM ISTUpdated : Jul 08, 2019, 09:19 AM IST
यमुना एक्सप्रेसवे में खाई में गिरी डबल डेकर बस, 29 लोगों की मौके पर मौत

सार

जानकारी मुताबिक एक प्राइवेट डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। लेकिन आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर यह बस सड़क से नीचे नाले में गिर गई। बस की गति काफी तेज थी। खाई में गिरने से मौके पर ही 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि एक डबल डेकर बस आगरा के पास खाई में गिर गयी। जिसमें 29 लोगों की मौत की खबर है जबकि डेढ़ दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है।

जानकारी मुताबिक एक प्राइवेट डबल डेकर बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। लेकिन आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर यह बस सड़क से नीचे नाले में गिर गई। बस की गति काफी तेज थी। खाई में गिरने से मौके पर ही 29 लोगों की मौत हो गयी जबकि डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं।

फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। यह हादसा आगरा में एत्मादपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि बस के ड्राइवर को नींद आ गयी थी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 लोग सवार थे।

इस बड़े हादसे में 29 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है और इसमें 15 साल की लड़की और एक बच्चा भी शामिल है। मरने वालों में सभी पुरुष हैं। फिलहाल घायलों के लिए इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डबल डेकर बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल यमुना एक्सप्रेस वे और आगरा एक्सप्रेस में रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण गाड़ियों की तेज रफ्तार है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार