निकाह के वक्त मांगा दहेज, लड़की वालों ने कतरे आधे बाल और सौंप दिया पुलिस को

Published : Oct 22, 2018, 01:48 PM IST
निकाह के वक्त मांगा दहेज, लड़की वालों ने कतरे आधे बाल और सौंप दिया पुलिस को

सार

सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी दहेज की कुप्रथा खत्म होने का नाम नहीं  ले रही है। दहेज मांगने वाले और देने वाले कानून की आंख में धूल झोंकने में कामयाब तो हो जाते हैं। लेकिन इसी बीच कोई हिम्मत दिखाता है लखनऊ में इस घटना जैसी तस्वीर सामने आती है। तस्वीर बयां कर रही है कि दहेज मांगना एक दूल्हे को कितना महंगा पड़ा है।   

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना इलाके में लोगों ने दूल्हा बने शख्स को वह सबक सिखाया जिसे वह जीवन भर नहीं भूलेगा. मंडप सज चुका था निकाह की रस्में चल रही थी, इसी बीच दूल्हे ने मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर दी। लड़की पक्ष के लोग हैरान हो गए, मिन्नतों का दौर चलता रहा पर पानी सिर कि ऊपर से तब बहने लगा जब दूल्हे ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर निकाह तोड़ने की धमकी दे डाली।

दूल्हे ने धमकी क्या दी, उसकी शामत आ गई। दुल्हन पक्ष के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया फिर शुरू हुई बारातियों की असल खातिरदारी। पहले तो लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे को बंधक बनाया फिर उसके बाल कतर दिए।

आधे कतरे बाल के साथ आरोपी दूल्हे को दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। हिरासत में लिए गए दूल्हे से पुलिस वालों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वो दहेज की मांग अचानक नहीं कर रहा था बल्की शादी तय होने के वक्त ही मोटरसाइकिल और सोने की चेन दहेज में देने का करार हुआ था। इसी को वह मांग रहा था।

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश