बारिश के लिए तरस रही है दिल्ली, मायानगरी मुंबई हुई पानी पानी

Published : Jul 01, 2019, 12:30 PM ISTUpdated : Jul 01, 2019, 12:37 PM IST
बारिश के लिए तरस रही है दिल्ली, मायानगरी मुंबई हुई पानी पानी

सार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी और बारिश की कमी से जूझ रही है। यहां मॉनसून के इंतजार में लोगों की आंखे तरस गई हैं। वहीं मायानगरी मुंबई में भारी बारिश की वजह से हाल बेहाल है। वहां जबरदस्त बारिश की वजह से कई ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ी है।   

नई दिल्ली: इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई का मौसम एक दूसरे के बिल्कुल उल्टा चल रहा है। जहां एक तरफ दिल्ली में आसमान से सूरज लगातार आग बरसा रहा है। वहीं मुंबई में भारी बारिश की वजह से लोगों के सामने मुश्किल पेश आ रही है। 

सामान्य तौर पर दिल्ली में 29 जून तक मॉनसून की बारिश अपना रंग दिखाने लगती है। लेकिन इस बार जुलाई आ जाने के बावजूद बारिश का नामोनिशान नहीं है। दिल्ली में तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में 4 से छह जुलाई के बीच बारिश हो सकती है। यानी अभी भी दिल्ली में बारिश आने में चार से पांच दिन का समय बाकी है। भीषण गर्मी की वजह से बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां कुछ दिन और बढ़ा दी गई हैं। 

वहां आर्थिक राजधानी मुंबई में मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारम कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। पिछले दो दिनों से मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। 

मुंबई के दादर ईस्‍ट में सोमवार सुबह हुई भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसा नजारा दिखने लगा है। जबकि किंग्‍स जॉर्ज सर्किल में पानी भर गया है। 

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि मुंबई में मुंबई में 3 से 5 जुलाई के बीच भारी बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से यहां अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 3 से 3 जुलाई के बीच महानगर और आसपास के इलाकों में 24 घंटे के अंदर 200 मिलीमीटर या उससे भी अधिक बरसात हो सकती है। 

मुंबई में चैम्‍बूर जैसे कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस रहा है।  इसके अलावा कई ट्रेनों और हवाई यात्राओं पर भी बारिश का असर पड़ा है। 
 पालघर रेलवे स्टेशन पर रात से हो रही बारिश की वजह से पटरियां भी पानी में डूब गईं, जिसके चलते ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। 

हालांकि मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। लेकिन पूरे देश भर में जून महीने में 33 फीसदी कम बारिश हुई है। बीते 100 सालों में यह 5वां सबसे सूखा जून गुजरा है। जून में मॉनसून उम्मीद से काफी कमजोर रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान