शराबी आदमी ने उल्टा सांप को ही काट लिया

Published : Jul 29, 2019, 08:17 PM IST
शराबी आदमी ने उल्टा सांप को ही काट लिया

सार

आपने अक्सर सांपों द्वारा आदमी को डंसने की खबरें सुनी होंगी। लेकिन ये खबर जरा उलटी है। यहां एक शराबी ने सांप को काट लिया और अपने दांतो से उसके चार टुकड़े कर दिए। लेकिन अब उस शराबी की तबीयत खुद ही बुरी तरह खराब है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

एटा:  हमारे यहां प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों की मौत सांपों के काटने से होतीं है। साँप के देखते ही हम लोग थर थर कांपते हैं और डर कर दूर भागते हैं। पर उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक ऐसा अनोखा वाकया सामने आया है जिसे देखकर रूह कांप जाती है। यहां एक युवक ने जहरीले सांप को डस लिया और साँप की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक ने जहरीले साँप के अपने दांतों से काटकर चार टुकड़े कर दिए। युवक की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एटा के जिला चिकित्सालय में भर्ती किया है जहाँ उसका इलाज चल रहा है।


हुआ ये कि उत्तर प्रदेश के एटा जिले के कोतवाली देहात छेत्र में असरौली गाँव मे राजकुमार के घर एक शादी समारोह था। शादी समारोह में नागिन वाला गाना  बज रहा था कि इसी बीच एक जहरीला सांप प्रकट हो गया और नाचने लगा। साँप को देखकर शादी समारोह में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। इसी बीच राजकुमार नाम का युवक जिसके घर मे शादी थी आया और उसने शराब के नशे में सांप पर हमला बोल दिया। उसने सबके सामने सांप को कई बार डसा और सांप को पकड़कर उसके अपने दांतों से काटकर चार टुकड़े कर दिए। युवक की यह हरकत देख सभी लोग दंग रह गए।

इसी बीच राज कुमार की तबियत बिगड़ने लगी, सांप का जहर उसको महसूस होने लगा। वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। राज कुमार के गिरते ही शादी वाले घर मे कोहराम मच गया। परिजन राजकुमार को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। देर रात में राज कुमार को एटा के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां राज कुमार का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि राज कुमार  अभी अंडर ऑब्जर्वेशन है, उसका इलाज चल रहा हैं। इस बीच अस्पताल के बेड पर भर्ती राज कुमार बार बस उछलता है और तड़पता है जिसे बड़ी मुश्किल से परिजन और डॉक्टर काबू कर पा रहे हैं।


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश