सीबीआई के बाद अब ईडी मिशेल को रिमांड पर लेने की तैयारी में

Gopal Krishan |  
Published : Dec 21, 2018, 03:50 PM IST
सीबीआई के बाद अब ईडी मिशेल को रिमांड पर लेने की तैयारी में

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज अरविंद कुमार के यहां अर्जी दायर कर रिमांड की मांग की है। जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मिशेल को पेशी के लिए वारंट जारी किया है। मिशेल शनिवार को कोर्ट में पेश होगा। 

नई दिल्ली--अगस्ता वेस्टलैंड मामले में गिरफ्तार कथित बिचौलिए क्रिश्चयन मिशेल की परेशानी आने वाले समय में और बढ़ सकती है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय मिशेल को रिमांड पर लेने की तैयारी में है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने पटियाला हाउस कोर्ट के स्पेशल जज अरविंद कुमार के यहां अर्जी दायर कर रिमांड की मांग की है। जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मिशेल को पेशी के लिए वारंट जारी किया है। मिशेल शनिवार को कोर्ट में पेश होगा। 

वही कोर्ट मिशेल कि जमानत याचिका पर 22 दिसंबर को पटियाला हाउस कोर्ट फैसला सुनायेगा। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान मिशेल के वकील कहा था कि वह 15 दिन की सीबीआई हिरासत के दौरान जांच में सहयोग कर रहा था। 

मिशेल पहले ही सीबीआई की मांग पर पांच महीनों के लिए दुबई में हिरासत में रखा गया। सीबीआई उन्हीं तथ्यों और उन्हीं आरोपों पर केस को आगे बढ़ा रही है जिनमें इटली की कोर्ट आरोप मुक्त कर चुका है। हम जमानत की हर शर्त मानने को तैयार है। 

इस केस में कोर्ट ने दूसरे आरोपियों को जमानत दे चुकी है। जिसका सीबीआई के वकील ने जमानत का विरोध किया। कहा आरोपी बेहद प्रभावशाली है, जिसके संबंध मंत्रालय के लोगों, नौकरशाहों और नेताओं से है, इनमें में कई मामले में गवाह है।

बता दें कि मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार किया गया था। उसे 4 दिसंबर को भारत को प्रत्यर्पित किया गया था। अदालत ने अब तक मिशेल को 14 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज चुका है। मिशेल इस सौदे में शामिल तीन बिचौलियो में से एक है। इस मामले की जांच सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय कर रहे है। अन्य दो आरोपी गुइदो हास्के और कार्लो गेरोसा हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल