कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ी कंपनी की संपत्तियां ईडी ने की अटैच

Gopal Krishan |  
Published : Dec 28, 2018, 06:13 PM IST
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री से जुड़ी कंपनी की संपत्तियां ईडी ने की अटैच

सार

हरियाणा के मानेसर और गुरुग्राम में मेसर्स एबीडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की। यह कंपनी हरियाणा में पहले की कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री रहे भूपिंदर सिंह हुड्डा से जुड़ी हुई है। इस मामले में जारी आरोप पत्र में हुड्डा का नाम भी शामिल है। 

मानेसर और गुरुग्राम में प्रवर्तन निदेशालय ने मेसर्स एबीडब्लू इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी की 42.19 करोड़ की संपत्तियां अटैच कर ली। 

इस कंपनी के खिलाफ पहले से जांच जारी थी। सीबीआई ने इस मामले में 34 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। 

इस आरोपपत्र में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत 34 लोगों के नाम दर्ज हैं। इसमें कई आईएएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक यह मामला 27 अगस्त 2004 से 24 अगस्त 2007 के बीच का है। इस मामले के केन्द्र में 688 एकड़ की जमीन की डील है। जिसके आवंटन में घोटाला किया गया था। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल