चुनाव के दिन बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी ने की बड़ी गलती, नजरबंदी का आदेश

Shashank Shekhar |  
Published : Apr 18, 2019, 01:02 PM ISTUpdated : Apr 18, 2019, 01:36 PM IST
चुनाव के दिन बुलंदशहर के भाजपा प्रत्याशी ने  की बड़ी गलती, नजरबंदी का आदेश

सार

भोला सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

यूपी की बुलंदशहर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भोला सिंह ऐन चुनाव के दिन विवाद में फंस गए। आरोप है कि भोला सिंह बूथ पर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। उन पर ईवीएम के पास जाने का भी आरोप लगा है। इसके बाद जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी किया। साथ ही भाजपा प्रत्याशी को पोलिंग तक नजरबंद करने का आदेश दे दिया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भोला सिंह ने भगवा पटका पहन रखा था, उस पर भाजपा का चुनाव चिह्न बना हुआ था। यह आचार संहिता का उल्लंघन है।

भोला सिंह के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभय सिंह ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है। 

जिलाधिकारी ने बताया है कि कोई भी प्रत्याशी बूथ पर जा सकता है। वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकता है, यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। लेकिन ईवीएम नहीं देख सकता है। भोला सिंह की नजरबंदी के आदेश जारी होने के बाद कलक्ट्रेट में पुलिस और प्रशासन में मंत्रणा भी हुई है। 

"

उधर, भोला सिंह से वोटरों को लुभाने की बात से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लोग वोट डालकर पोलिंग बूथ से बाहर आ रहे थे और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैं लोगों को धन्यवाद बोल रहा था। उन्होंने कहा, मैंने किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। मैं  बूथ में व्यवस्था देखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया था। 

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश