आज थम जाएगा पहले चरण का ‘प्रचार वार’ 11 अप्रैल को होगा मतदान

Published : Apr 09, 2019, 09:01 AM IST
आज थम जाएगा पहले चरण का ‘प्रचार वार’ 11 अप्रैल को होगा मतदान

सार

लोकसभा चुनाव के लिए आज पहले दौर के मतदान के लिए आज प्रचार अभियान थम जाएगा। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में 20 राज्यों की 91 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। यूपी में पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। 


लोकसभा चुनाव के लिए आज पहले दौर के मतदान के लिए आज प्रचार अभियान थम जाएगा। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान में 20 राज्यों की 91 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। यूपी में पहले चरण में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इसके साथ ही 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान होगा।

पहले चरण के लिए आज शाम से प्रचार थम जाएगा। अभी तक राजनैतिक दल एक दूसरे पर खुलकर आरोप लगाते थे। लेकिन आज के बाद वो एक दूसरे के खिलाफ प्रचार नहीं कर पाएंगे। आज शाम को लोकसभा की 91 सीटों के साथ ही चार राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भी प्रचार थम जाएगा। जिन राज्यों में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव कई चरणों में हैं। वहां अन्य क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तो करेंगे, लेकिन मतदान वाले क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार पर रोक होगी।

लोकसभा के पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों के 91 संसदीय सीटों के लिए मतदान होना हैं। इनमें आंध्र प्रदेश में, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, अंडमान निकोबार और लक्ष्य द्वीव की सभी संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में ही मतदान हैं। इनमें अलावा प्रमुख रूप से असम में पांच, बिहार में चार, छत्तीसगढ़ में एक, जम्मू-कश्मीर में दो, ओडिशा में चार, उत्तर प्रदेश में आठ और पश्चिम बंगाल में दो सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल को है।

इसके साथ ही आंध्र प्रदेश की विधानसभा की 175 सीटों, सिक्किम 32 सीटों, अरुणाचल की 60 सीटों और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल को होना है।  वहीं ओडिशा विधानसभा के चार चरणों में मतदान हैं। बिहार की चार संसदीय सीटों औरंगाबाद, गया (सु.), नवादा और जमुई (सु.) में 11 अप्रैल को मतदान होगा। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान