जीत के जश्न के लिए भाजपा ने दिया सबसे अनोखे केक का ऑर्डर

Published : May 23, 2019, 07:36 AM IST
जीत के जश्न के लिए भाजपा ने दिया सबसे अनोखे केक का ऑर्डर

सार

भाजपा मुख्यालय से इन केक का ऑर्डर दिया गया है। ताकि पार्टी की संभावित जीत का जश्न देसी अंदाज में मनाया जा सके। यह केक इतना अलग है कि इसे देखकर सुपर शेफ संजीव कपूर को भी रश्क होने लगे। 

लोकसभा चुनाव के नतीजे अब कुछ ही समय बाद आने लगेंगे। अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही भाजपा ने इसका जश्न देसी अंदाज में मनाने का फैसला किया है। जश्न का यह तरीका भले ही पूरी तरह विदेश हो लेकिन जायका स्वदेशी होगा। 

एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित भाजपा चुनाव परिणाम भी कमोबेश ऐसा ही आने की उम्मीद जता रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत की संभावना को देखते हुए पार्टी ने पांच बड़े केक का ऑर्डर दिया है। यह केक पूरी तरह लड्डू से तैयार होगा। इस लड्डे केक को देखकर सुपर शेफ संजीव कपूर को भी रश्क होने लगे। 

पार्टी मुख्यालय से इन केक का ऑर्डर दिया गया है। ताकि पार्टी की संभावित जीत का जश्न देसी अंदाज में मनाया जा सके। केक और लड्डू का कोई जोड़ नहीं है। दोनों ही स्वाद और प्रकृति में एक-दूसरे से काफी अलग हैं। केक जहां हल्का और मुंह में आसानी से घुल जाता है। वहीं लड्डू अपने स्वाद में खास होता है। यह मुंह में भी भारीपन देता है। इसका स्वाद काफी देर तक मुंह में रहता है। घी के चलते लड्डू का स्वाद काफी अलग होता है। 

हम अपने पाठकों से भाजपा की खास पसंद को लेकर अपनी राय व्यक्त करने की अपील करते हैं। पार्टी ने लोकसभा रिजल्ट का जश्न मनाने का यह नायाब तरीका निकाला है। यह तय है कि पार्टी की इस तैयारी को देखते हुए सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ सकती है किसी तस्वीर में एड शिरीन यह गाते नजर आएं कि 'चलो अयोध्या चले दिखाने, जलवा हिंदू ताकत का।' 

PREV

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में नाइट कैंप, स्काई गेज़िंग और रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों ने सीखा नया अनुभव
Surat News: शारदा विद्यामंदिर और S.V.M. स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक फन फेयर, छात्रों की रचनात्मकता ने जीता दिल