जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना के 4 जवान शहीद

Published : Feb 18, 2019, 08:57 AM ISTUpdated : Feb 18, 2019, 11:03 AM IST
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना के 4 जवान शहीद

सार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और एक मेजर के शहीद होने की खबर आ रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलान इलाके में आज सुबह से ही सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान और एक मेजर के शहीद होने की खबर आ रही है। अभी भी वहां पर मुठभेड़ जारी है। कहा जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आंतकी हैं और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है।

आज सुबह से ही पिंगलान इलाके में सेना और आंतकियों के बीच में मुठभेड़ जारी है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों में जैश-ए-मोहम्मद के तीन बड़े आंतकी कमांडर शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में जैश-ए-मोहम्मद के यही तीन टॉप कमांडर शामिल थे और सेना ने उन्हें घेर लिया है। वहीं सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है। इस मुठभेड़ के बाद पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना इलाके में अभी भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस एनकाउंटर में चार जवान शहीद हो गए हैं। मौके पर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। बताया जा रहा है कि यहां दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हो गया था।

इस हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए अटैक को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार भी ऐक्शन में है। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। पाकिस्तानी संगठन की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद भारत ने पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिशें तेज कर दी है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश