शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

Published : May 31, 2019, 09:14 AM ISTUpdated : May 31, 2019, 11:23 AM IST
शोपियां में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

सार

सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं और इसके बाद संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन जैसे ही आतंकियों को इस बात का आभास हुआ कि वह सुरक्षा बलों से घिर गए हैं तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकी के मारे जाने के बाद इस इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गयी है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है और दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। जबकि एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक शोपियां के सुगान इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम इनकाउंटर को अंजाम दे रही हैं। आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों पर बम फेंके जाने की भी खबर है।

सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि इस इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं और इसके बाद संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन जैसे ही आतंकियों को इस बात का आभास हुआ कि वह सुरक्षा बलों से घिर गए हैं तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। अभी तक एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक आतंकी के मारे जाने के बाद इस इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गयी है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने बचे हुए आतंकियों को घेर रखा है।

फिलहाल, दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर बम फेंके जाने की खबर है। जिसमें एक जवान के घायल होने की सूचना आ रही है। बहरहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और दोनों तरफ से फायरिंग चल रही है। सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक ये आंतकी हिजबुल मुजाहिदीन और कुछ लश्कर के हो सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार को सुरक्षाबलों द्वारा शोपियां जिले के ही पिंजूरा गांव में चलाए गए अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई थी और इसमें एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट