ईडी ने पी चिदम्बरम के बेटे कार्ति की जब्त की 54 करोड़ रुपये संपत्ति

Published : Oct 11, 2018, 12:29 PM IST
ईडी ने पी चिदम्बरम के बेटे कार्ति की जब्त की 54 करोड़ रुपये संपत्ति

सार

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत भारत में तमिलनाडु के कोडैकनाल और ऊटी तथा दिल्ली के जोरबाग स्थित फ्लैट को कुर्क करने के लिए अस्थायी आदेश जारी किया।

नई दिल्ली—पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदम्बरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की की 54 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन से जुड़े एक मामले में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के पुत्र कार्ति चिदंबरम की भारत, ब्रिटेन और स्पेन स्थित 54 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।

केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत भारत में तमिलनाडु के कोडैकनाल और ऊटी तथा दिल्ली के जोरबाग स्थित फ्लैट को कुर्क करने के लिए अस्थायी आदेश जारी किया।

एजेंसी ने कहा कि उसी आदेश के तहत ब्रिटेन के समरसेट में एक कॉटेज और एक मकान तथा स्पेन के बार्सिलोना में एक टेनिस क्लब को कुर्क किया गया है।

 

उसने कहा कि एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर चेन्नई के एक बैंक में रखी गई 90 लाख रुपये की सावधि जमा को भी कुर्क किया गया है।

एजेंसी का कहना है कि संपत्तियां कार्ति और उनसे कथित रूप से जुड़ी कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटेजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर हैं। उन्होंने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों की कुल कीमत 54 करोड़ रुपये है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश