शादी के पहले फरार होने वाला दुल्हे का पिता और दुल्हन की मां एक बार फिर गायब

Published : Mar 02, 2020, 12:00 PM ISTUpdated : Mar 02, 2020, 12:35 PM IST
शादी के पहले फरार होने वाला दुल्हे का पिता और दुल्हन की मां एक बार फिर गायब

सार

जानकारी के मुताबिक  46 वर्षीय हिम्मत पांडव और नवसारी की 43 वर्षीय शोभना रावल उस वक्त चर्चा में आए थे जब ये दोनों अपने बच्चों की शादी से पहले गायब हो गए थे।  शोभना की बेटी की शादी हिम्मत के बेटे  से तय हुई थी। लेकिन हिम्मत और शोभना शादी के ठीक महीने पहले घर से भाग गए थे।

सूरत। कुछ दिनों पहले अपने बच्चों की शादी से पहले भागने वाले समधी और समधन एक बार फिर गायब हो गए हैं। दुल्हन की मां और दुल्हे का पिता कुछ समय पहले घर वापस आ गए थे। हालांकि इसके बाद दुल्हा और दुल्हन के बीच शादी रद्द हो गई थी। लेकिन ये प्रेमी जोड़ा एक बार फिर अपने घर से गायब है।

जानकारी के मुताबिक  46 वर्षीय हिम्मत पांडव और नवसारी की 43 वर्षीय शोभना रावल उस वक्त चर्चा में आए थे जब ये दोनों अपने बच्चों की शादी से पहले गायब हो गए थे।  शोभना की बेटी की शादी हिम्मत के बेटे  से तय हुई थी। लेकिन हिम्मत और शोभना शादी के ठीक महीने पहले घर से भाग गए थे। इसके बाद इनके परिवारों ने बच्चों की शादी को रद्द कर दिया था। हालांकि पिछली बार दोनों के परिवारों ने इनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। लेकिन इस बार दोनों परिवारों ने इन दोनों के बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक हिम्मत पांडव और शोभना रावल ने शनिवार को घर छोड़ दिया और दोनों ही शहर में कही किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। हिम्मत पांडव सूरत के कटारगाम क्षेत्र का निवासी है जबकि शोभना रावल नवसारी जिले के विजलपुर शहर की रहने वाली है। फिलहाल इन दोनों के लिए सूरत और नवसारी में पुलिस से शिकायतें दर्ज की गईं। असल में जब दोनों प्रेमी जोड़े पहली बार लापता हुए थे तो दोनों की इस इलाके में चर्चा हुई थी।

कहा जा रहा है कि जब शोभना जनवरी में घर लौटी थी तो उसके पति ने उसे घर में रखने से मना कर दिया था और इसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। लेकिन उसके बाद भी उसका हिम्मत से संपर्क रहा। लेकिन अब दोनों ही घर से फरार हो गए हैं। शोभना और हिम्मत के घर से भागने के बाद इनके परिवारों ने लड़के और लड़की का विवाह करने से मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे और दोनों में जवानी के दिनों से ही प्यार था। जिसके बाद दुल्हे का पिता दुल्हन की मां को लेकर फरार हो गया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान