मंत्री की सभा में छेड़खानी से परेशान महिला कार्यकर्ता ने मनचले को चप्पलों से पीटा

Sep 17, 2018, 11:52 AM IST

मध्यप्रदेश के सागर में छेड़छाड़ से परेशान एक लड़की ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आए मंत्री समर्थकों की चप्पलों से पिटाई कर दी। दरअसल मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ता भी आई हुई थी। कार्यक्रम के दौरान कुछ मनचले कार्यकर्ता एक युवती से छेड़छाड़ करने लगे इससे परेशान होकर लड़की ने मनचले की चप्पल से जमकर धुनाई कर दी।