फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, कुछ पहले पूर्व मैनेजर भी कर चुकी है सुसाइड

Published : Jun 14, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Jun 14, 2020, 03:10 PM IST
फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, कुछ पहले पूर्व मैनेजर भी कर चुकी है सुसाइड

सार

सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वह हाल ही में आयी फिल्म छिछोरी में काम कर चुके हैं। इसके अलावा राजपूत आमिर खान की फिल्म पीके में भी नजर आए थे।

मुंबई। मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है।  जानकारी के मुताबिक फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या की है और अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस को राजपूत के नौकर ने जानकारी दी।

सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म में काम किया था। इसके अलावा वह हाल ही में आयी फिल्म छिछोरी में काम कर चुके हैं। इसके अलावा राजपूत आमिर खान की फिल्म पीके में भी नजर आए थे।


जानकारी के मुताबिक राजपूत बिहार स्थित पूर्णिया के निवासी थे और उन्होंने मुंबई स्थित बांद्रा में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। कुछ दिन पहले ही सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालिआन ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की थखी। सुशांत सिंह राजपूत  ने 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के टीवीं सीरियल से अपने अभिनय की शुरूआत की थी, लेकिन उन्हें एकता कपूर के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से पहचान मिली। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना शुरू हो गया और उन्हें 'काय पो छे!' में मुख्य अभिनेता का किरदार मिला।

इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत पीके, शुद्ध देसी रोमांस में  में नजर आए थे। जानकारी के मुताबिक उनकी कई फिल्में या तो रिलीज नहीं हो रही थी या फिर फ्लाप हो रही थी।  सुशांत ने द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया था। फिलहाल सुशांत का आत्महत्या करना बॉलीवुड में चर्चा का विषय बना हुआ है और अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

पूर्व मैनेजर ने की थी मंगेतर के घर से आत्महत्या

कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर रहीं दिशा सालियान ने मुंबई में आत्महत्या की थी। दिशा ने मुंबई के मालाड के मालवणी इलाके की एक इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। जानकारी के मुताबिक दिशा ने मालवणी के जिस जनकल्याण नगर की इमारत के फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की, वो उनके मंगेतर रोहन राय का घर था। जो एक एक्टर और मॉडल है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण