
कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार पर राजनैतिक संकट गहरा सकता है। राज्य में कांग्रेस के आठ विधायक और जेडीएस के तीन विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने पहुंचे हैं। इन विधायकों के इस्तीफे देने की खबर आ रही है। हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है कि इन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है या नहीं। फिलहाल राज्य से मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विदेशी दौरे पर हैं और वह आठ जुलाई को वापस लौटेंगे। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था।
कर्नाटक में राजनैतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के आठ विधायक और जेडीएस के तीन विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधायक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद राज्य में राजनैतिक संकट गहरा सकता है।
ये सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विदेश के दौरे पर हैं। आज कांग्रेस के आठ विधायक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। हालांकि विधायकों के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विधानसभा अध्यक्ष से मिलने वाले विधायकों में रमेश जरकीहोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल शामिल हैं।
फिलहाल विधायकों के विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के बाद राज्य में गठबंधन सरकार के अस्थिर होने की खबर आ रही है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा अध्यहक्ष को अपना इस्ती फा सौंपा था। हालांकि पहले विधानसभा अध्यहक्ष ने उनके इस्ती फे से इनकार किया था। लेकिन बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि आंनद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।
गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार चला रही हैं। इन दोनों दलों ने गठबंधन कर राज्य में लोकसभा का चुनाव भी साथ लड़ा था। लेकिन राज्य में जेडी(एस) ही एकमात्र सीट जीत पायी थी। इसके बाद राज्य में सियासी संकट की बात कही जाने लगी। क्योंकि कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से खुश नहीं है। जबकि कुमारस्वामी कई बार अपनी नाराजगी कांग्रेस के नेताओं के प्रति जता चुके हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।