पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन

Published : Aug 06, 2019, 11:54 PM ISTUpdated : Aug 07, 2019, 12:33 AM IST
पूर्व विदेश मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का निधन

सार

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थी। आज रात 9 से 10 बजे के बीच उन्हें गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था। उनको दिल का दौरा पड़ा था, जहां उनकी मौत हो गयी है। सुषमा स्वराज केन्द्र की एनडीए-1 में विदेश मंत्री थी और इस बार उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए मना कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक सुषमा स्वराज को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया था और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुआ थी जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सुनते ही  स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नितिन गडकरी अस्पताल पहुंच चुके हैं।

जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स के लिए रवाना हो गए हैं। सुषमा स्वराज की काफी लंबे समय से तबियत खराब चल रही थी। जम्नू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए आज लोकसभा में बिल पास होने के लिए उन्होंने कुछ घंटे पहले ही ट्वीट किया था।

सुषमा स्वराज सात बार लोकसभा की सदस्य रही है और मोदी सरकार के 2014-2019 तक के कार्यकाल में विदेश मंत्री के पद पर रहीं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में अम्बाला में हुआ था। सुषमा स्वराज राजनीती में आने से पहले सुप्रीम कोर्ट में वकील थी।

उनका विदेश मंत्री का कार्यकाल काफी अच्छा रहा था, उन्होंने कई मामलों सोशल मीडिया में आने के बाद निपटाया था। जिसकी उन्हें काफी प्रशंसा मिली। उन्होंाने कई बार विदेशों में फंसे भारतीयों को सकुशल घर वापसी कराई।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम