सेना के अधिकारी ने बताया, क्या बढ़ाता है जवानों का मनोबल!

Dec 18, 2018, 3:11 PM IST

सेना में तीन 'सी' जवानों का मनोबल बढ़ती हैं। सेना की चार कोर के कमांडर ले. जनरल गुरपाल सिंह ने एक कार्यक्रम में बहुत हल्के फुल्के अंदाज में इसका राज खोला। उन्होंने कहा, मेरी पांच पीढ़ियां सेना से जुड़ी हैं। हमने यही सीखा और जाना कि तीन चीजें सेना का मनोबल बढ़ती हैं। ये हैं, चिट्ठी, छुट्टी और चाय। इस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।