महाराष्ट्र के अहमदनगर में किसान मुफ्त में प्याज बांट रहे हैं। दरअसल किसान अपनी फसल की कीमत बहुत कम मिलने से नाराज हैं। बाजार में उनका प्याज मात्र एक रुपए प्रतिकिलो खरीदा जा रहा है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में किसान मुफ्त में प्याज बांट रहे हैं। दरअसल किसान अपनी फसल की कीमत बहुत कम मिलने से नाराज हैं। बाजार में उनका प्याज मात्र एक रुपए प्रतिकिलो खरीदा जा रहा है।
जिससे नाराज होकर किसानों ने लगभग 10 क्विंटल प्याज मुफ्त में बांट दी। प्याज बांटने वाले किसान का नाम पोपट वाकचौरे है। वह इस तरह फसलों की कम कीमत की अपनी मांग की ओर सरकार का ध्यान खींच रहे हैं।
उन्होंने अहमदनगर के जिले में नेवासा तालुका की मंडी में आम लोगों के बीच दस क्विंटल प्याज बांट दिया।