घटना को छिपाती रही कांग्रेस सरकार, राहुल बोले होगा न्याय

Published : May 16, 2019, 12:34 PM ISTUpdated : May 16, 2019, 01:21 PM IST
घटना को छिपाती रही कांग्रेस सरकार, राहुल बोले होगा न्याय

सार

 राहुल ने इस मामले को विपक्ष द्वारा उठाने जाने पर कहा कि ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है। राहुल गांधी ने साफ किया कि दलित लड़की को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य में इस घटना को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन हो रहे हैं और सभी अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। राहुल के साथ पीड़िता के परिवार वालों से मिलने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे।

राजस्थान की कांग्रेस सरकार अलवर में दलित लड़की के साथ हुए बलात्कार को चुनावों के खातिर कई दिन तक छिपाती रही। लेकिन सोशल मीडिया में लड़की का विडियो वायरल हुआ तो तब जाकर पुलिस हरकत में आयी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज पीडित परिवार से मिले और उनसे मिलने के बाद उन्होंने कहा कि दलित लड़की के साथ न्याय होगा। राहुल गांधी के साथ मिलने वालों में राज्य के सीएम अशोक गहलोत भी थे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज अलवर जिले के थानागाजी पहुंच कर सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी पीड़िता से भी मिले। उन्होंने परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि जब मैंने इस घटना के बारे में सुना तो उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। राहुल ने इस मामले को विपक्ष द्वारा उठाने जाने पर कहा कि ये राजनैतिक मुद्दा नहीं है।

राहुल गांधी ने साफ किया कि दलित लड़की को न्याय मिलेगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य में इस घटना को लेकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन हो रहे हैं और सभी अशोक गहलोत सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं। राहुल के साथ पीड़िता के परिवार वालों से मिलने वालों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी थे।

गौरतलब है कि राज्य के अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र में पिछले महीने 26 तारीख को पति के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही एक दलित महिला से छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। दोषियों ने महिला का विडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी डाल दिया। हालांकि इस मामले को राजस्थान पुलिस चुनाव के कारण छिपाती रही।

इसके बाद जब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा तो पुलिस हरकत में आयी और पांच आरोपियों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल को करने वाले को गिरफ्तार किया। फिलहाल ये मुद्दा राजस्थान सरकार के बड़ी मुसीबत बन गया है। राज्य सरकार को इस मामले में राजस्थान सरकार को बसपा प्रमुख मायावती को भी घेरा।
 

PREV

Recommended Stories

क्या आपको भी बहुत गुस्सा आता है? ये कहानी आपकी जिंदगी बदल देगी!
सड़कों से हटेंगी आपकी स्लीपर बसें? NHRC के आदेश ने मचाई खलबली