गूगल ने महान कंप्यूटर वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को समर्पित किया डूडल

Arjun Singh |  
Published : Nov 05, 2018, 10:37 AM IST
गूगल ने महान कंप्यूटर वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को समर्पित किया डूडल

सार

ग्रीक वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस ने काफी पहले बता दिया था कि कैसे आने वाले समय में इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में जिंदगी में अहम भूमिका निभाएगा। 

इतिहास के पन्नों में दर्ज शख्सियतों को याद करने के लिए मशहूर गूगल का डूडल आज समर्पित है जाने माने वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस को। इस ग्रीक प्रोफेसर का सोमवार को 82वां जन्मदिन है। उनका जन्म 5 नवंबर, 1936 को एथेंस में हुआ था। 27 अगस्त, 2001 को संयुक्त राज्य अमेरिका में उनका निधन हो गया था। 

गूगल ने जन्मदिन पर डर्टोजस को श्रद्धांजलि देते हुए जो डूडल बनाया है उसमें कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में किए गए उनके काम को दिखाया है। इसमें माइकल डर्टोजस के हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीनबोर्ड दिखाई दे रहा है।  माइकल डर्टोजस ने काफी पहले बता दिया था कि कैसे आने वाले समय में इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में जिंदगी में अहम भूमिका निभाएगा। यही नहीं उन्होंने पर्सनल कंप्यूटर की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी की थी। 

वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर थे। इसके अलावा वह एमआईटी लैबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर भी रहे। माइकल के पिता एक ग्रीक नौसेना में एडमिरल थे। एथेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद माइकल एमआईटी से पीएचडी की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप हासिल की, जिसके बाद इसी संस्थान में 1968 में बतौर डायरेक्टर नियुक्त किए गए। उन्होंने माइर्विन सी लेविस और डॉक्टर हबर ग्राहम के साथ कंप्यूटेक, इंक डॉट जैसी तकनीक विकसित की। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार