पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हुआ बमों से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

Published : Jul 25, 2019, 10:52 AM IST
पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हुआ बमों से जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

सार

जानकारी के मुताबिक बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। बदमाशों ने भाजपा सांसद के घर के बाहर बम फेंके। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन ये भी जानकारी आयी है कि बदमाशों ने बम फेंकने के साथ ही वहां पर कई राउंड गोलियां भी चलाई हैं। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए। उधर अर्जुन सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सौरव सिंह ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं पर हमले जारी हैं। अब वहां पर भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर बदमाशों ने बमों से जानलेवा हमला किया है। बदमाशों ने बम फेंकने के साथ ही गोलियां भी चलाई हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नही हैं।

जानकारी के मुताबिक बैरकपुर से भाजपा के सांसद अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। बदमाशों ने भाजपा सांसद के घर के बाहर बम फेंके। जिसमें कोई घायल नहीं हुआ है। लेकिन ये भी जानकारी आयी है कि बदमाशों ने बम फेंकने के साथ ही वहां पर कई राउंड गोलियां भी चलाई हैं। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए।

उधर अर्जुन सिंह के भतीजे और भाटपाड़ा नगर निगम के अध्यक्ष सौरव सिंह ने कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। सौरव सिंह का कहना है कि संजय सिंह एवं रंजीत सिंह और उसके गुंडों ने उनके घर पर भारी बम बारी की और गोलियां चलाई।

जहां पर बदमाशों ने बम फेंके और गोलियां चलाई वहां पर सीआरपीएफ का कैंप है। फिलहाल इलाके में तनाव व्याप्त है और बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची गयी है। गौरतलब है कि अर्जुन सिंह पर लोकसभा चुनाव के दौरान भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। जिसमें उन्हें चोट आयी थी।

हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि हमला करने वाले टीएमसी कार्यकर्ता थे या फिर उनकी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी अर्जुन सिंह के साथ थी। फिलहाल सांसद पर हमला होने की जानकारी मिलते ही एहतियात के तौर पर सांसद के घर के सामने पुलिस लगा दी गयी है और कमिश्नर मनोज समेत भारी पुलिस बल वहां पर पहुंच गए हैं।

फिलहाल अभी पुलिस जांच में जुटी है। राज्य में लोकसभा चुनाव खत्म होते ही भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं में जानलेवा हमले हो रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि राज्य में टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे हैं और इसमें स्थानीय प्रशासन भी टीएमसी का साथ दे रही है। राज्य में लोकसभा चुनाव मे भाजपा ने 18 सीटों पर जीत हासिल की थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल