Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान

Published : Feb 20, 2026, 03:10 PM IST
gm group pratik gandhi brand ambassador

सार

सूरत की अग्रणी इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट कंपनी GM ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह सहयोग मेहनत, उद्यमशीलता और विकास की साझा सोच को दर्शाता है।

सूरत (गुजरात)। यह शहर केवल कपड़ा और हीरे के कारोबार के लिए ही नहीं, बल्कि सपनों को आकार देने वाली मेहनत और उद्यमशील सोच के लिए भी जाना जाता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सूरत के अग्रणी इंडस्ट्रियल पार्क डेवलपर जीएम ग्रुप ने मशहूर अभिनेता और सूरत के गौरव प्रतीक गांधी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

प्रतीक गांधी केवल एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास की मिसाल हैं। सूरत से शुरू हुई उनकी यात्रा आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। कुछ ऐसा ही सफर जीएम ग्रुप का भी है, जिसने सूरत से शुरुआत कर इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट के क्षेत्र में खुद को एक भरोसेमंद नाम के रूप में स्थापित किया है। यह सहयोग महज एक सेलेब्रिटी एंडोर्समेंट नहीं, बल्कि एक साझा विचारधारा का प्रतीक है। जीएम ग्रुप का मानना है कि इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट केवल इमारतें खड़ी करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसे प्लेटफॉर्म तैयार किए जाने चाहिए जहां उद्योग और सपनों दोनों को मजबूती मिले।

नई ब्रांड कैंपेन के जरिए जीएम ग्रुप ने यह संदेश दिया है कि सही इंडस्ट्रियल लोकेशन का चुनाव ही व्यवसाय की सफलता की पहली सीढ़ी होता है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, बेहतर सुविधाएं, सरल मंजूरी प्रक्रियाएं और दीर्घकालिक विकास की संभावनाएं ये सभी खूबियां जीएम ग्रुप के इंडस्ट्रियल पार्क्स को अलग पहचान दिलाती हैं।

प्रतीक गांधी के जुड़ने से जीएम ग्रुप के ब्रांड को एक मानवीय और प्रेरणादायक आयाम मिला है। उनकी सफलता की कहानी हर उस उद्यमी के लिए प्रेरणा है, जो सही अवसर और मंच की तलाश में है। इस पूरी ब्रांड कैंपेन और सहयोग का क्रियान्वयन अलोकिक ग्रुप द्वारा किया गया है, जो सेलेब्रिटी कैंपेन और क्रिएटिव वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए जानी-पहचानी एजेंसी है। जीएम ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि प्रतीक गांधी की यात्रा हमारे ग्राहकों की यात्रा जैसी ही है। हम ऐसी इंडस्ट्रियल स्पेस विकसित करते हैं, जहां व्यवसाय को आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार और अनुकूल वातावरण मिल सके।

जीएम ग्रुप के बारे में

जीएम ग्रुप सूरत की अग्रणी इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट कंपनी है, जो आधुनिक इंडस्ट्रियल पार्क्स के विकास के माध्यम से उद्यमियों को बेहतरीन सुविधाएं, आसान प्रक्रियाएं और दीर्घकालिक सफलता का मार्ग प्रदान करती है।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल में बाल संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
Surat News: शारदा विद्यामंदिर पांडेसरा में 10th-12th के छात्रों का फेयरवेल समारोह, बोर्ड परीक्षा के लिए मिला प्रेरक मार्गदर्शन