
सूरत (गुजरात) [भारत]। Central Bank of India के सूरत क्षेत्र द्वारा दिनांक 9 फरवरी 2026 को गोपीिन इंडस्ट्रियल पार्क, कामरेज, सूरत में एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे ने की।
इस अवसर पर श्री एस. के. सरकार, जोनल हेड, गुजरात राज्य तथा श्री मनीष वर्मा, क्षेत्रीय प्रमुख, सूरत भी उपस्थित रहे। क्षेत्र के विभिन्न शाखा प्रमुखों, एमएसएमई उद्यमियों, उद्योगपतियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स तथा MANTRA के अधिकारियों ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महेंद्र दोहरे ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि बैंक देशभर में एमएसएमई आउटरीच कैंप आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से उद्यमियों और बैंक के बीच सीधा संपर्क स्थापित होता है, ऋण स्वीकृति प्रक्रिया सरल एवं त्वरित होती है तथा एमएसएमई क्षेत्र को नई गति मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान बैंक की व्यवसाय-उन्मुख एवं ग्राहक-केंद्रित एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस आउटरीच कैंप के अंतर्गत लगभग ₹247 करोड़ के ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए, जबकि आगामी एक माह में लगभग ₹172 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत होने की प्रबल संभावना है। इस अवसर पर 34 लाभार्थियों को ₹108 करोड़ की स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए, जिससे उद्यमियों में उत्साह और विश्वास का संचार हुआ।
ज़ोन स्तर पर, अहमदाबाद ज़ोन द्वारा चल रहे अभियान के दौरान लगभग ₹1,100 करोड़ के एमएसएमई ऋण प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं, जो व्यवसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु बैंक की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी अवसर पर माननीय कार्यकारी निदेशक श्री महेंद्र दोहरे द्वारा एल. पी. सावनी रोड, अडाजन, सूरत स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के नए क्षेत्रीय कार्यालय परिसर का भी उद्घाटन किया गया।
नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।