Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल

Published : Feb 26, 2026, 07:29 PM IST
love and care charitable trust Divyang Fashion Show

सार

सूरत के वनिता विश्राम कॉलेज में लव एंड केयर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग फैशन शो और टेलेंट हंट का आयोजन हुआ। 50 से अधिक बच्चों ने रैंप वॉक और कला प्रस्तुतियों से सबको प्रभावित किया। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सूरत (गुजरात)। शहर के वनिता विश्राम कॉलेज स्थित बाजीगौरी ओपन एयर थिएटर में लव एंड केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग फैशन शो एवं टेलेंट हंट कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग प्रतिभाओं ने अपने आत्मविश्वास और कौशल से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के अंत में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके दस विशिष्ट व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लव एंड केयर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दीप्ति दीपक पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में विश्व की सबसे नन्हीं बालिका के रूप में पहचान रखने वाली ज्योति आमगे की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कारगिल युद्ध में अंग गंवा चुके वीर सैनिक, राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कलाकार तथा राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुकी बालिका सहित अनेक प्रेरणादायी व्यक्तित्व मंच पर मौजूद रहे।

फैशन शो में सूरत की विशेष तथा मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों की शालाओं से जुड़े लगभग पचास से अधिक बच्चों ने विशेष रूप से तैयार परिधानों में मंच पर रैंप वॉक कर खूब तालियां बटोरीं। टेलेंट हंट में एक नन्ही बालिका का नृत्य, बिना हाथ वाली बालिका द्वारा मुख और पैरों से मेंहदी कला का अद्भुत प्रदर्शन, पैरों से चित्र बनाने वाले युवक की प्रस्तुति तथा दिव्यांग शरीर सौष्ठव खिलाड़ियों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। एक दिव्यांग युवक द्वारा मंच पर चढ़कर तिरंगा फहराने के क्षण ने पूरे परिसर को देशभक्ति के भाव से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी तथा सूरत के महापौर दक्षेश मावाणी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दिव्यांग प्रतिभाओं की हिम्मत और संघर्ष की सराहना करते हुए समाज में समावेशन और समान अवसर का संदेश दिया। पुलिस आयुक्त, विधायक, पार्षद, शहर के चिकित्सक, शिक्षक और अभिभावक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कार्यक्रम में कोरियोग्राफी में मोहित अग्रवाल का मार्गदर्शन रहा, जबकि परिधान डिज़ाइनिंग में फैशन संस्थान के विद्यार्थियों-शिक्षकों तथा आलिया फैशंस का सहयोग मिला। आयोजकों ने बताया कि यह पहल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांग कलाकारों को पहचान, आत्मविश्वास और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास है।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित
Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण