Surat News: भेदवाड़-पांडेसरा में धूमधाम से मनाया गया शिव-भीम महोत्सव, पार्षदों का सम्मान

Published : May 08, 2026, 07:14 PM IST
Surat Shiv Bhim Mahotsav

सार

सूरत के भेदवाड़ और पांडेसरा क्षेत्र में शिव-भीम महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान किया गया। गायक राहुल साठे ने शिव-भीम और देशभक्ति गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सूरत (गुजरात)। शहर के भेदवाड़, पांडेसरा क्षेत्र में रविवार को ‘शिव-भीम महोत्सव’ का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग जुटे, जिससे पूरा इलाका उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान सूरत महानगरपालिका चुनाव में विजयी सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भारतीय रेलवे के पीएसी सदस्य छोटुभाई पाटिल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरत महानगरपालिका की पूर्व पार्षद लीलाबेन भाईदासभाई सोनवणे ने की।

महोत्सव में प्रसिद्ध गायक राहुल साठे ने शिव-भीम गीतों और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस पूरे आयोजन का सफल संचालन दलित समाज के नेता कुणाल भाईदास सोनवणे और ‘भीम संघर्ष मित्र मंडल’ (दरगाह, भेदवाड़) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक समिति और स्थानीय कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट