13 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगा कर दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

Published : Sep 19, 2018, 09:28 AM IST
13 हजार फीट की उंचाई से छलांग लगा कर दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भारतीय पैराजम्पर ने उनके 68वें जन्मदिन पर एक अनोखा और साहसिक तोहफा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक भारतीय पैराजम्पर ने उनके 68वें जन्मदिन पर एक अनोखा और साहसिक तोहफा दिया। पैराजम्पर शीतल महाजन ने पीएम के जन्मदिन पर शिकागो में 13 हजार फीट की ऊंचाई से विमान से छलांग लगाकर पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

शीतल महाजन अपने फेसबुक अकाउंट पर इसका वीडियो भी अपलोड किया है। वीडियो में शीतल महाजन हाथों में प्रधानमंत्री मोदी की जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए एक पोस्टर थामे हुए दिख रहीं हैं।

 

पद्मश्री पुरस्कार विजेता महाजन ने कहा कि वह पिछले चार साल से मोदी से मिलने का प्रयास कर रही हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। उन्होंने इंटरनेट पर संदेश में लिखा, ‘‘मैं पिछले चार वर्षों से प्रधानमंत्री से मुलाकात का प्रयास कर रही हूं लेकिन उनके कार्यालय से कोई जवाब नहीं आया। मुझे इस कारनामे के बाद कोई जवाब मिलने की उम्मीद है।’’

शीतल महाजन ने अब तक 18 राष्ट्रीय स्तर के स्काइडाइविंग रिकार्ड स्थापित किए हैं। इसके अलावा इनके नाम पर छह अंतर्राष्ट्रीय रिकार्ड, पूरे विश्व में 704 जंप लगाने का रिकार्ड है। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से भी सम्मानित किया गया है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Pride of Gujarat Award 2026: Ajay's Café ने जीता 'लीडिंग कैफे चेन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड, CM भूपेंद्र पटेल ने दिया सम्मान
Parkside Premier league 2.0: सूरत इको पार्कसाइड में क्रिकेट का महाकुंभ, महिलाओं की एंट्री बनी सबसे बड़ा आकर्षण