
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मात्र 30 दिन के एक बच्चे की गला रेत कर हत्या कर दी गई। दुधमुंहे बच्चे की हत्या का आरोप पिता ने उस मां पर लगाया है, जो उसे अपनी कोख में लिए 9 माह लिए थी। महीने भर के मासूम से आखिर किसकी दुश्मनी हो सकती है यह सवाल अभी भी पुलिस के लिए और अनुत्तरित बना हुआ है।
रात में ही मां के बिस्तर से गायब हो गया था बच्चा
शिवपुरी कॉलोनी निवासी सुमित कुमार ने बताया कि एक महीने पहले उसकी पत्नी कोमल ने बेटे को जन्म दिया था। बच्चा बीमार था, इसलिए उसे अगले दिन सुबह अस्पताल में दिखाने की योजना थी। रात में करीब 2:00 बजे कोमल ने बच्चों को दूध पिलाया और सो गई। सुमित के अनुसार सुबह जब वह उठा तो बच्चा गायब था। कोमल से उसने बच्चे के बारे में पूछा तो उसने कहा अंदर होगा। बच्चा कहीं नहीं दिखा तो सुमित को शक हुआ। उसकी नजर वहां रखी कपड़ों की गठरी पर पड़ी।
कपड़े की गठरी में बंधी मिली बच्चे की खून से सनी लाश
सुमित गठरी लेकर बाहर आया और उसकी दादी ने जब उसे खोल तो उसमें बच्चे की खून से सनी लाश मिली। मासूम के नाक, मुंह और कानों में रूई ठूंसी हुई थी। सुमित ने बच्चे की हत्या का आरोप पत्नी कोमल पर लगाया है। उसका कहना है कि कोमल मानसिक रूप से कमजोर है। इसका एक बेटा और भी है। वह बच्चों से लगाव नहीं रखती थी। उसने ही बच्चे को मार डाला।
मां ने कहा दादा-दादी ने बच्चे को मार डाला
पड़ोसियों ने जब शक वश बच्चे की लाश देखी तो पता चला कि उसका गला काटा गया है। पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया। बच्चे की मां का कहना है कि 3:00 बजे तक बच्चा उसके पास था। उसके बाद वह सो गई। फिर बच्चा कैसे गायब हुआ, उसे कुछ पता नहीं। उसने अपने सास ससुर पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच जारी है।
ये भी पढ़ें...
Haryana News: जिस प्रेमी से 15 दिन पहले की शादी, वह निकला छलिया, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई युवती, और फिर...
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।