कोरोना का कहर: लो जी यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी हो गए कोरोना पॉजिटिव, हो गए होम क्वारनटीन

Published : Jul 24, 2020, 01:55 PM IST
कोरोना का कहर: लो जी यूपी के स्वास्थ्य मंत्री भी हो गए कोरोना पॉजिटिव, हो   गए होम क्वारनटीन

सार

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब इसकी जद में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटिन कर दिया है।

लखनऊ। कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश में जारी है और राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले 57 हजार के करीब पहुंच गए हैं। वहीं राज्य में अब कोरोना राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के घर तक पहुंच गया है और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने खुद को क्वारंटिन कर लिया है और गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था।


उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब इसकी जद में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजा जय प्रताप सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटिन कर दिया है। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी और उसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उन्होंने कहा कि वह लखनऊ में ही हैं और होम क्वारनटीन हो गए हैं।

राज्य में 57 हजार के करीब मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के मामले 57 हजार के करीब पहुंच गए हैं। राज्य में लगातार 2 हजार से ज्यादा मामले रोजाना सामने आ रहे हैं।  वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2529 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में अबतक 35803 लोग इस बीमारी से उबर गए हैं जबकि 21 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि अब तक राज्य में 1298 लोगों की मौत हो चुकी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट