आसमान से बरस रही आग, 29 मई बाद मिल सकती है राहत

Published : May 26, 2020, 01:00 PM IST
आसमान से बरस रही आग, 29 मई बाद मिल सकती है राहत

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद धूल भरी आंधी चल सकती है और इसके बाद से ही उत्तरी राज्यों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। 

नई दिल्ली। देश में गर्मी से हाल बुरा हाल है। देश के उत्तरी राज्यों से लेकर दक्षिणी राज्यों तक तापमान में इजाफा हो रहा है और मौसम विभाग का कहना है फिलहाल धूप से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। विभाग का कहना है कि 29 से 30 मई को के बाद देश के उत्तरी राज्यों को प्रंचड गर्मी से राहत मिल सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और इसके बाद धूल भरी आंधी चल सकती है और इसके बाद से ही उत्तरी राज्यों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 28 मई की रात के बाद उत्तरी राज्यों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

क्योंकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा और निचले स्तर पर तेज हवाएँ भी चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 29 और 30 मई को धूलभरी आंधी और गरज के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं देश में गर्मी में इजाफा हुआ है और तापमान 48 के स्तर के करीब पहुंच गया है। देश के कई हिस्सों में तापमान उच्चतम स्तर पर है। जानें कुछ चुनिन्दा जगहों के तापमान के बारे में।

स्थान                            तापमान

राजस्थान में चूरू          47.5 डिग्री सेल्सियस

महाराष्ट्र में अकोला        47.4 डिग्री सेल्सियस

प्रयागराज उत्तर प्रदेश में        47.1 डिग्री सेल्सियस

महाराष्ट्र का नागपुर              47.0 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान में श्रीगंगानगर        46.9 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश में बांदा              46.6 डिग्री सेल्सियस

मध्य प्रदेश में खजुराहो में            46.6 डिग्री सेल्सियस

उत्तर प्रदेश में आगरा का तापमान     46.3 डिग्री रहा

दिल्ली का पालम क्षेत्र                    46.2 डिग्री सेल्सियस है

मध्य प्रदेश में खरगोन                   46 डिग्री सेल्सियस

राजस्थान का जैसलमेर                   46 डिग्री सेल्सियस

हरियाणा का नारनौल                     45.8 डिग्री है

पंजाब का भटिंडा                         44.9 डिग्री सेल्सियस

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट