पानी-पानी हुई मुंबई, घरों से बाहर न निकलने की सलाह

Published : Aug 04, 2019, 10:08 AM IST
पानी-पानी हुई मुंबई,  घरों से बाहर न निकलने की सलाह

सार

मुंबई में शुक्रवार से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, लोग घरों से बाहर न निकले। क्योंकि अगले चौबीस घंटों के दौरान मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर लोकल ट्रेनों की सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

मुंबई। अगले चौबीस घंटों में मुंबई में भयंकर बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार तक मुंबई और आसपास से जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मुंबई में शुक्रवार से ही भारी बारिश हो रही है। जिसका असर ट्रेनों और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। वहीं भारी बारिश क आशंका के चलते स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गयी है।

मुंबई में शुक्रवार से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, लोग घरों से बाहर न निकले। क्योंकि अगले चौबीस घंटों के दौरान मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

बारिश के कारण कई रूटों पर लोकल ट्रेनों की सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। वहीं बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। बारिश के कारण 7 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कई इलाकों में लोगों को तेज बारिश के साथ हाइ टाइड का भी सामना करना पड़ सकता है।

हाइ टाइड के दौरान समुद्र में 4.5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। बारिश के कारण शनिवार को अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लापता हैं। वहीं नवीं मुंबई में पिकनिक मनाने गई चार झरने में बह गईं। फिलहाल एक लड़की का शव बरामद कर लिया गया है।

मुंबई में रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने की वजह से कई ट्रेनें कैंसल कर दी गईं और कई ट्रेनों का रूट बदला गया है, साथ ही कुछ रूट की ट्रेंने 10 से 15 मिनट तक की देरी से चल रही हैं। फिलहाल भारी बारिश की चेतावनी के बाद अधिकारियों ने स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा भी की थी। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम