आज होगा झारखंड में हेमंत कैबिनेट का विस्तार, आठ विधायकों बन सकते हैं मंत्री

Published : Jan 24, 2020, 08:17 AM IST
आज होगा झारखंड में हेमंत कैबिनेट का विस्तार, आठ विधायकों बन सकते हैं मंत्री

सार

कांग्रेस और जेएमएम में कैबिनेट विस्तार को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। क्योंकि कांग्रेस राज्य में अपने ज्यादा विधायकों के लिए कैबिनेट का पद चाहती थी। यही नहीं कांग्रेस राज्य में उपमुख्यमंत्री का भी पद चाहती थी। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों में सहमति बन गई है। वहीं पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।


रांची। हेमंत की नवनियुक्त हेमंत सोरेन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार आज होने जाने जा रहा है। माना जा रहा है कि आठ विधायक मंत्री के पद की शपथ ले सकते हैं। जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक हिस्सा ले सकते हैं। आठ मंत्रियों के शपथ लेने के बाद राज्य में हेमंत सोरेन के कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 12 हो जाएगी।

कांग्रेस और जेएमएम में कैबिनेट विस्तार को लेकर फैसला नहीं हो पा रहा था। क्योंकि कांग्रेस राज्य में अपने ज्यादा विधायकों के लिए कैबिनेट का पद चाहती थी। यही नहीं कांग्रेस राज्य में उपमुख्यमंत्री का भी पद चाहती थी। जिसके बारे में कहा जा रहा है कि दोनों में सहमति बन गई है। वहीं पिछले दिनों राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद भी राज्य में कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका।

लेकिन अब माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर दोनों दलों में सहमति बन गई है। जिसके बाद कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल हेमंत सोरेन का कैबिनेट विस्तार आज किया जाएगा और इसमें आठ नए मंत्रियों को राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों के पद की शपत दिलाई जाएगी। आठ नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद सोरेन कैबिनेट में कुल बारह मंत्री हो जाएंगे। राज्य की विधानसभा में कुल 82 विधायक है और इस आधार पर 12 मंत्री ही हो सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके साथ कांग्रेस के दो एवं राजद के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा चुनावों में झामुमो को 30 सीटें मिली जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस को 16 तथा राजद को एक सीट मिली थी। लेकिन राज्य की सत्ताधारी भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई थी और वह सत्ता से बाहर हो गई थी।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान