भारी बारिश से हिमाचल में सैलाब, कई इलाकों में फंसे पर्यटक

भारी बारिश से हिमाचल में सैलाब, कई इलाकों में फंसे पर्यटक

Published : Sep 24, 2018, 10:42 AM IST

बारिश से उत्तर भारत के कई राज्य बेहाल हैं। राजधानी दिल्ली समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश में नदियां उफान हैं पर हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

बारिश से उत्तर भारत के कई राज्य बेहाल हैं। राजधानी दिल्ली समेत तमाम राज्यों में भारी बारिश जारी है। हिमाचल प्रदेश में नदियां उफान हैं पर हैं। राज्य में बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

 

राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई नदियों ने विकराल रूप धर लिया है। भारी बारिश से इस पहाड़ राज्य में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की भी सूचना है। सड़क यातायात बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है।
मनाली में ब्यास नदीं भयंकर उफान पर है। कई गाड़ियां पानी में बह गई हैं।


राजधानी शिमला के अलावा किन्नौर और मनाली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर भूस्खलन हुआ है। ऑनलाइन टूरिस्ट बस ऑपरेंटरों ने अपनी सेवाएं स्थगित कर दी है जिससे भारी संख्या में सैलानी हिमाचल के अगल-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। 


दिल्ली-चंडीगढ़ की ओर आने वाली बसों को कैंसल कर दिया गया है। ऐसा स्थानीय प्रशासन की तरफ से दिए गए एहतियाती निर्देशों के बाद किया गया है।


कसोल सेंट्रल मार्केट के एक कैफे मालिक ने बताया कि “हम स्थानीय लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। आसमान साफ होगा तभी राहत मिलेगी। हम कुछ कह नहीं सकते हाईवे कब खुलेंगे”।


राज्य में बिजली आपूर्ती बाधित होने से पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ब्यास नदी का पानी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।


मनाली-लेह हाइवे शनिवार से ही बंद पड़ा है। यहां बारिश के साथ बर्फबारी भी हो रही है। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक मनाली-लेह हाईवे को खुलने में हफ्ते भर का समय लग सकता है।


सोलन व ऊना को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने इन जिलों में सभी सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छुटी घोषित कर दी है।
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा
00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट
03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती
00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर
01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद
01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल
00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ
00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे
00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू
01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष