vuukle one pixel image

वसंत पंचमी से ब्रज की होली का आगाज, 40 दिन तक चलेगा रंगोत्सव

dhananjay Rai  | Published: Feb 10, 2019, 1:25 PM IST

नंदगांव, बरसाना सहित पूरे ब्रज मंडल में वसंत पंचमी आते ही होली की शुरुआत हो जाती है। सब जग होरी, या ब्रज होरा की कहावत के अनुसार ब्रज में फाग महोत्सव 40 दिन तक चलता है। होली के बाद ब्रज के गांवों में हुरंगा की धूम रहती है। इस प्रेममयी होली का शुभारंभ मां शारदा के अवतरण दिवस वसंत पंचमी से बरसाना की राधारानी व नंदगांव में श्रीकृष्ण के चरणों में गुलाल लगाकर किया जाता है। इस दिन ठाकुर जी पर गुलाल, टेसू के रंग, कुमकुम आदि का छिड़काव किया जाता है। इसी क्रम में नंदगांव, बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा समाज गायन के दौरान आपस में गुलाल लगाकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया जाता है। देखें वीडियो।