जमीन से जुड़े नेता शिवराज सिंह चौहान की विनम्रता

Published : Dec 16, 2018, 11:32 AM IST
जमीन से जुड़े नेता शिवराज सिंह चौहान की विनम्रता

सार

शिवराज सिंह चौहान लगातार 13 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। लेकिन सत्ता के अहंकार से उन्होंने खुद को अलग रखा। शिवराज ने कुर्सी गंवाने के दो दिन के अंदर मुख्यमंत्री आवास खाली कर दिया। ट्विटर पर उन्होंने अपना जो स्टेटस लगाया है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि शिवराज किसने सहज व्यक्ति हैं। 

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सत्ता से बाहर हो चुके हैं। हालांकि वह लगातार 13 साल तक मुख्यमंत्री रहे। लेकिन सत्ता का अहंकार उन्हें छूकर भी नहीं गया है। 

इस बात का सबूत है ट्विटर पर उनका स्टेटस। जिसमें शिवराज ने अपना परिचय ‘मध्य प्रदेश के एक आम इंसान’ के रुप में दिया है। 


शिवराज ने मध्य प्रदेश के चुनाव परिणाम आने के अगले दिन ही इस्तीफा दे दिया था। उन्होनें हार की जिम्मेदारी भी स्वयं पर ली और कहा कि वह मध्य प्रदेश की विकास यात्रा का हिस्सा बने रहेंगे। 

शिवराज पहले ही कह चुके हैं कि वह मध्य प्रदेश में ही रहेंगे। लेकिन कहा जा रहा है कि उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। 

हो सकता है कि वह 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव में विदिशा से चुनाव लड़ें। 

क्योंकि विदिशा से चुनाव लड़ने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहले ही घोषणा कर चुकी हैं कि स्वास्थ्य कारणों से वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगीं। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Gujarat Board Result 2026: रोज बड्स स्कूल के कॉमर्स छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 2 छात्रों को A1 ग्रेड
West Bengal Election: भाजपा की बड़ी जीत को श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा ने बताया राष्ट्रवाद की जीत