Team MyNation | Published: Feb 11, 2019, 3:31 PM IST
पानीपत में एक महिला को पुलिस के सामने पीटने का मामला सामने आया है। पानीपत एसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर कुछ लोग महिला को पिटते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हरियाणा पुलिस के सामने बीच सड़क पर महिला को जमकर पीटा गया। महिला पुलिस वाले के पैर पकड़ बचाने की गुहार लगाती रही।
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस वालों को खरी खोटी सुनाई। वहीं कुछ लोगों ने घायल महिला ने अस्पताल पहुंचाया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और उसके बाद पुलिस अफसरों ने दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की बात कही। जानकारी के मुताबिक महिला को उसकी पति द्वारा सरेआम जीटी रोड पर पिटा जा रहा था महिला ने पुलिसकर्मी से अपने आप को बचाने की गुहार लगाई।