बर्फीली ठंड बढ़ा रही सितम, छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 29, 2019, 10:07 AM IST
बर्फीली ठंड बढ़ा रही सितम, छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी

सार

राजधानी दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जोरों पर है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और रोज तापमान के ननए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया और इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। उत्तरी राज्यों में पड़ी रही ठंड के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।  

नई दिल्ली। समूचा उत्तर भारत ठंड की चपेट में। ठंड के कारण जनजीवन अस्त है। पहाड़ों राज्यों में हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। घने कोहरे के कारण देश की राजधानी दिल्ली के साथ ही उत्तरी भारत के सभी राज्यों में ट्रेने और बस देरी से चल रही हैं और लोग घरों  दुबकने को मजबूर हो गए हैं।

राजधानी दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जोरों पर है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और रोज तापमान के ननए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया और इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। उत्तरी राज्यों में पड़ी रही ठंड के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कानपुर में तापमान दो डिग्री तो कारगिल जिले के द्रास में पारा -28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में तापमान 1.2 डिग्री तक रिकार्ड किया गया तो राजस्थान के शेखावटी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। लगातार पड़ रही ठंड और घटते तापमान को देखते हुए देश के छह राज्यों के लिए मौमस विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में और ज्यादा पड़ सकती है।

विभाग का कहना है पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। भीषण ठंड के बीच वायु प्रदूषण भी बढ़ गया है। वहीं दिल्ली में शनिवार इस साल का सबसे सर्द दिन रहा है और पिछले 15 दिनों से तापमान लगातार गिर रहा है। राजधानी दिल्ली ने शनिवार को अनोखा रिकार्ड बनाया और 1901 के बाद यह सबसे ज्यादा ठंडा दिसंबर रहा है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक राजस्थान के सीकर में पारा -1 तक चला गया। सर्दी का आलम यह है कि सुबह छतों, खेतों और गाड़ियों में पाले की परत जम गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम