अगर आज न कर पाएं हों शिव की पूजा तो एक और मौका है आपके पास, जानें फिर कब करें पूजा

Published : Mar 04, 2019, 11:45 AM IST
अगर आज न कर पाएं हों शिव की पूजा तो एक और मौका है आपके पास, जानें फिर कब करें पूजा

सार

अगर आज महाशिवरात्रि तो आप किसी कारणवश भगवान शिव की पूजा कर पाए हों तो आपके पास एक और मौका है। लिहाजा घबराने की जरूरत नहीं है और आप कल भी पूजा कर सकते हैं। लेकिन आपको ये पूजा कल सुबह तक ही करनी होगी। असल में इस बार शिवरात्रि मंगलवार सुबह सात बजकर सात मिनट तक है।

नई दिल्ली।

अगर आज महाशिवरात्रि तो आप किसी कारणवश भगवान शिव की पूजा कर पाए हों तो आपके पास एक और मौका है। लिहाजा घबराने की जरूरत नहीं है और आप कल भी पूजा कर सकते हैं। लेकिन आपको ये पूजा कल सुबह तक ही करनी होगी। असल में इस बार शिवरात्रि मंगलवार सुबह सात बजकर सात मिनट तक है। लिहाजा जो लोग आज कोई पूजा कर सकें हो वह कल सुबह तक पूजा कर सकते हैं। इस बार शिवरात्रि का बहुत मान्यता है क्योंकि ये योग 51 साल के बाद बन रहा है।

असल में हिंदू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व है। शिव भक्त साल भर  शिवरात्रि का इंतजार करते हैं। ताकि भोलेबाबा को खुशकर अपनी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकें। इस दिन श्रद्धालु भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व विशेष योग में पड़ने जा रहा है, जो भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देगा।

आज महादेव के सबसे प्रिय दिन यानी सोमवार को महाशिवरात्रि पड़ रहा है। करीब 3 साल बाद सर्वार्थ सिद्धि योग में महाशिवरात्रि का जलाभिषेक शिवालय में किया जाएगा जिसका संपूर्ण लाभ सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, जीवन में खुशहाली सहित सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला होगा। फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी चार मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि श्रवण नक्षत्र में होने के कारण भक्तों के लिए विशेष फलदायी योग बना रहा है।

शिवरात्रि के मौके पर दो दिन के शिवरात्रि का मुहूर्त बन रहा है। शिवरात्रि आज यानी चार मार्च से शुरू होकर पांच मार्च 2019 सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक है। शिव लिंग के अभिषेक के लिए दूध , पानी और शहद की बूंदे अवश्य मिलाएं। अभिषेक के बाद शिवलिंग पर सिंदूर लगाए। इसके बाद धूप और दीपक जलाकर बेलपत्र और पान के पत्ते चढ़ाएं। आखिर में अनाज और फल चढ़ाएं। पूजा संपन्न होने तक ओम नम: शिवाय का जाप करते रहें।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान