अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़

Dec 3, 2018, 4:22 PM IST

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले में अवैध गुटखा फैक्ट्री मिली है। यहां से तीन लाख कीमत की मशीन सहित अवैध देशी गुटखा के पाउच और पैकिंग मशीनें जब्त की गई हैं। 
यह घटना छतरपुर जिले के नौगाँव थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्रोली चौकी के ग्राम सुनाटी की है। 
मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी एसपी सिंह बघेल पुलिस बल सहित रविवार की शाम 6 बजे के लगभग थाना क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम सुनाटी पहुचें जहां पर एक मकान में अवैध मिक्स देशी गुटखा बनाने का काम चल रहा था पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए पुलिस ने मकान के अन्दर जाकर देखा तो देशी गुटखा बनाने की एक मशीन सहित 10 बोरा मिक्स मेटेरियल व दो बोरा मिक्स गणेश ब्रांड के पाए गए जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपये आंकी जा रही है।
जिस मकान में अवैध गुटखा बनाने का काम चल रहा था वह मकान नबल यादव का है और उसमे जो मशीन व मटेरियल पाया गया वह नौगाँव निवासी जयप्रकाश बबेले का है। इस जगह गुटखा बनाने का काम कई महीनों से चल रहा था।