mynation_hindi

करंट लगाकर किया बाघ का शिकार: अवैध शिकारी हुए गिरफ्तार

Published : Feb 23, 2019, 04:13 PM IST

मध्य प्रदेश के डिंडोरी  जिले के करंजिया वन क्षेत्र में संरक्षित वन्यप्राणी बाघ का शिकार किया गया है।  यहां के वन ग्राम चोरादादर में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया। जिसके बाद से वन विभाग में खलबली मची हुई है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी  जिले के करंजिया वन क्षेत्र में संरक्षित वन्यप्राणी बाघ का शिकार किया गया है।  यहां के वन ग्राम चोरादादर में करंट लगाकर बाघ का शिकार किया गया। जिसके बाद से वन विभाग में खलबली मची हुई है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाघ के शव से पंजे सहित कई महत्वपूर्ण अंग गायब हैं। बाघ के शिकार के मामले में कार्रवाई करने मंडला से कान्हा टाईगर रिजर्व एवं छत्त्तीसगढ़ के अचानकमार अभ्यारण्य की टीम मौके पर पहुंच गई है।

बाघ का शिकार मध्यप्रदेश और छत्त्तीसगढ़ राज्य की सीमा पर स्थित डिंडोरी के चौरादादार गाँव में हुआ है। वन विभाग ने बाघ के शिकार के आरोप में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग द्वारा चोरदादर गांव के उमेश वालरे,पंखु सिंह ,संतु सिंह ,जगमोहन सिंगराम ,भगवंता सिंह ,सुखराम वालरे ,पंडित वालरे,फूलसिंह को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। 
 

00:29दीयों और आकर्षक लाइटों से जगमगा उठा सरयू तट, कुछ ऐसा दिखा नजारा00:53सरयू के बीच राम मंदिर उद्घाटन का लाइव टेलीकास्ट03:11रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को भव्य सरयू आरती00:21विक्की-कैटरीना, रणबीर-आलिया भी पहुंचे अयोध्या राम मंदिर01:25राम मंदिर उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने संतों और अतिथियों को दिया धन्यवाद01:10पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर बरसाए फूल00:22राम मंदिर उद्घाटन पर पहुंचे महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक भी साथ00:46बॉलीवुड क्वीन कंगना रौनत भी पहुंचीं अयोध्या, लगाए जयश्री राम के नारे 00:20राम मंदिर उद्घाटन पर पुष्पवर्षा में लाल हुई सरयू01:05राम मंदिर में शंखनाद के साथ जयश्री राम का घोष