जहरीली शराब कांड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, 62 लोगों की हो चुकी है मौत

Feb 18, 2019, 4:14 PM IST

सहारनपुर में अभी हाल ही में जहरीली शराब पीने से लगभग 62 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग आज भी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। जिसमे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था और कुछ लोग मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही थी जिसमे पुलिस को आज सफलता मिली। पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से जहरीली शराब भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी गिरफ्तार हुए मुख्य आरोपी सुखविन्दर सिंह उर्फ़ लाडी का साथी है। लखविन्दर सिंह और सुखविन्दर सिंह काफी समय से अवैध शराब के इस धंधे में लिप्त हैं दोनों ने उत्तराखंड सहित सहारनपुर में इस अवैध शराब के कारोबार का एक बड़ा जाल फैला रखा था।