सिद्धू की रैली में महिला ने फेंकी चप्पल और दिखाए काले झंडे

Published : May 09, 2019, 02:59 PM IST
सिद्धू की रैली में महिला ने फेंकी चप्पल और दिखाए काले झंडे

सार

असल में आज रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की चुनावी रैली थी। लेकिन यहां पर जैसे ही सिद्धू मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन करने के लिए पहुंचे तो एक महिला ने उनके मंच पर चप्पल फेंकी।

अकसर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को आज रोहतक में एक चुनावी रैली में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले तो एक महिला ने सिद्धू के मंच पर चप्पल फेंकी तो वहीं उन्हें काले झंडे दिखाए गए। जिसके बाद सिद्धू का गुस्सा सातवें आसमान में था और उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाए।

असल में आज रोहतक में कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के लिए कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की चुनावी रैली थी। लेकिन यहां पर जैसे ही सिद्धू मंच पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधन करने के लिए पहुंचे तो एक महिला ने उनके मंच पर चप्पल फेंकी। हालांकि जहां पर वह रैली कर रहे थे वहां पर आवासीय बस्ती है और वहीं से महिला ने सिद्धू के ऊपर चप्पल फेंका।

हालांकि उन्हें ये चप्प्ल नहीं लगी। सिद्धू यहां पर कांग्रेस प्रत्‍याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। यही नहीं इसके बाद सिद्धू का काफिला जैसे ही रवाना हुआ तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और काले झंडे दिखाए। जनसभा में सिद्धू ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे उनके खिलाफ साजिश बताया।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्‍यवस्‍था बहुत ढीली थी। हालांकि सिद्धू के जाने के बाद हरियाणा पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक जिस महिला ने सिद्धू पर चप्पल फेंकी थी, वह मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार से नाराज है और सिद्धू ने वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के पक्ष में प्रचार किया।

PREV

Recommended Stories

एस. आर. लुथरा इंस्टिट्यूट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर तृतीय छात्र सम्मेलन, 7 टीमों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र
Inter School-Club Taekwondo Championship Surat: 16-18 जनवरी तक सूरत के 2000 खिलाड़ियों का महाकुंभ