इस खबर पर गर्व कर सकते हैं हम सभी भारतीय

Published : Nov 01, 2018, 01:00 PM IST
इस खबर पर गर्व कर सकते हैं हम सभी भारतीय

सार

व्यापार के लिए भारत और बेहतर देश बन गया है। विश्व बैंक ने नई लिस्ट जारी की है। जिसमें व्यापार के लिए आसानी(ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) वाले देशों में भारत की रैंकिंग 23 प्वाइंट उपर हुई है।

विश्व बैंक ने आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस वाले देशों की लिस्ट जारी कर दी है। नई लिस्ट भारत की रैंकिंग में जबरदस्त उछाल आया है। भारत की 100 नंबर से चढ़कर अब 77वें पायदान पर पहुंच गया है। 

पिछले साल भारत इस सूची में टॉप 100 में आ गया था। भारत को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की सूची में 100वां स्थान मिला था। 

इस सूची में इस साल जीएसटी और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड जैसे सुधारों का फायदा झलकने लगा है। पिछले कुछ सालों से भारत की रैंकिंग में लगातार सुधार हो रहा है। 

वर्ल्ड बैंक हर साल आसान कारोबार वाले देशों की सूची जारी करता है इसमें कुल 190 देश होते हैं। मोदी सरकार का सपना इस सूची में भारत को टॉप 50 में लाने का है। 2014 से 2018 तक इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग में 65 अंकों का सुधार आया है। 

अगली बार की रैंकिंग में भारत को बहुत अहम स्थान मिलने की आशा है।  

कंस्ट्रक्शन परमिट,सीमाओं में व्यापार,व्यवसाय की शुरुआत, ऋण लेने,बिजली लेने जैसे छह मानदंडों पर भारत की स्थिति सुधरी है। 

भारत ब्रिक्स और एशियाई में देशों में सबसे तेज गति से सुधार लाने वाला देश है। 2014 में भारत का स्थान दक्षिण एशियाई देशों में छठा था। लेकिन अब भारत टॉप पर पहुंच गया है। 

भारत ने 2003 से अब तक 37 बड़े सुधार लागू किए हैं। 

विश्व बैंक की रिपोर्ट तैयार करते समय किसी कारोबार को शुरू करना, कंस्ट्रक्शन परमिट, क्रेडिट मिलना, छोटे निवेशकों की सुरक्षा, टैक्स देना, विदेशों में ट्रेड, कॉन्ट्रैक्ट लागू करना और दिवालिया शोधन प्रक्रिया को आधार बनाया जाता है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट